फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Work on the 17-crore Turkal-Bangana drinking water scheme is underway.

Una News: 17 करोड़ की तुरकाल-बंगाणा पेयजल योजना का कार्य जारी

Wed, 29 Jul 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 29 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Work on the 17-crore Turkal-Bangana drinking water scheme is underway.
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में जल शक्ति विभाग द्वारा लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से तुरकाल–बंगाणा पेयजल योजना के टैंक का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरा होने पर 17 ग्राम पंचायतों के लगभग 40 हजार लोगों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। परियोजना का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और दिसंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता हरभजन सिंह ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र की बढ़ती पेयजल आवश्यकता को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। योजना के पूरा होने के बाद गर्मियों के दौरान पानी की कमी से जूझ रहे गांवों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत है ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इससे न केवल पानी की उपलब्धता बढ़ेगी बल्कि भविष्य में बढ़ती आबादी की जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा। दिसंबर तक योजना के चालू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को घरों तक पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed