फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women should become self-reliant by getting educated: Dr. Suruchi

महिलाएं शिक्षित होकर बनें आत्मनिर्भर : डॉ सुरुचि

Tue, 10 Dec 2024 05:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 05:19 PM IST
विज्ञापन
Women should become self-reliant by getting educated: Dr. Suruchi
चौकीमन्यार कॉलेज में महिला सशक्तीकरण पर करवाया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में महिला सशक्तीकरण में शिक्षा की भूमिका विषय पर मंगलवार को एक व्याख्यान करवाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक लड़की को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुलभता सुनिश्चित करना रहा। लड़कियां न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी सक्षम होनी चाहिए। राजकीय महाविद्यालय अंब की डॉ. सुरुचि ने रिसोर्स पर्सन के रूप में मार्गदर्शन किया। डाॅ. सुरुचि ने अपनी व्याख्यान में शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने में विशेष ध्यान केंद्रित किया ताकि महिलाएं अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बलविंदर सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। इस आयोजन में डॉक्टर बलविंदर सिंह राणा ने अपने संदेश में शिक्षा के महत्व को उजागर किया और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में ईको क्लब, ऊर्जा क्लब, एनएसएस इकाई, रेड रिबन, आपदा प्रबंधन, रेड क्रॉस के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में प्राध्यापक वर्ग से प्रोफेसर कविता कौशल, डॉ. रामकुमार नेगी, डॉ. राम सिंह, प्रोफेसर नवीन शर्मा और महाविद्यालय का समस्त कार्यालय स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed