फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women learned yoga asanas to cure diseases

Una News: रोगों के निदान के लिए महिलाओं ने सीखे योग आसन

Wed, 15 Jan 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Women learned yoga asanas to cure diseases
लमलेहड़ा में योग शिविर समापन पर मौजूद ग्रामीण व प्रशिक्षक।  स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। लमलेहड़ा पंचायत में आयुष विभाग के सहयोग से आठ दिवसीय योग शिविर मंगलवार को शुरू हुआ। योग शिविर में पंचायत सदस्य, गांववासियों ओर महिलाओं ने अपने शरीर से संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए योग आसन सीखे। आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर गोंदपुर जयचंद से आई योग प्रशिक्षक रानी बाला ने बताया कि योग शिविर में हर दिन उपस्थित लोगों को योग अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया गया। शिविर में हर आयु वर्ग के लोगों को अध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक विकास व स्वस्थ रहने के विशेष योग अभ्यास कराए गए ताकि वे सभी स्वस्थ जीवन जी सकें। योग शिविर में प्रतिदिन पंचायत प्रधान नेहा शर्मा, उपप्रधान ममता शर्मा व महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी अच्छी सेहत के प्रति जागरूक होने का प्रमाण दिया। पंचायत प्रधान व योग शिविर में उपस्थित महिलाओं ने योग प्रशिक्षक रानी बाला की काफी सराहना की। योग प्रशिक्षक रानी बाला ने कहा शिविर समाप्त होने के बाद भी वह सप्ताह में दो दिन आकर योग अभ्यास करवाती रहेंगी। पंचायत प्रधान नेहा शर्मा ने कहा कि यह सराहनीय कार्य है। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों से बातचीत की। उन्होंने प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ रहने के लिए सभी को प्रेरित किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed