{"_id":"57e295064f1c1b0502a83480","slug":"women-died-in-poisioning-case-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
क्षेत्र के नंगल जरियालां में एक बुजुर्ग महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रीजनल अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार महिला बुजुर्ग बुधवार को बिना बताए घर से दौलतपुर की ओर चली गई। इसी दौरान उसने रास्ते में कोई जहरीली वस्तु खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने फौरन उसके परिजनों को मामले की सूचना दी और उसे इलाज के लिए दौलतपुर अस्पताल ले आए, लेकिन महिला ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
