फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   women dead after eating poision, case

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Mon, 28 Nov 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/लठियाणी
ब्यूरो/अमर उजाला/लठियाणी Updated Mon, 28 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
women dead after eating poision, case
डेमो - फोटो : demo pic

थाना बंगाणा के तहत गांव त्यासर में 23 वर्षीय विवाहित महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान माया देवी निवासी त्यासर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक त्यासर निवासी माया देवी के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लठियाणी बाजार में सब्जी की दुकान करता है। रोज की तरह वह सुबह अपनी दुकान पर आ गया। घर पर उसकी पत्नी, माता-पिता और उसकी बेटा-बेटी मौजूद थे। उसे घर से फोन आया कि उसकी पत्नी की तबीयत बेहद खराब है। इस पर वह घर पहुंचा तो तुरंत माया को बड़सर स्थित अस्पताल ले गया। उपचार के दौरान माया देवी ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी छह वर्ष पूर्व त्यासर में हुई थी।
विज्ञापन


मृतका अपने पीछे अपने पति, चार वर्षीय बेटा और दो वर्षीय बेटी को छोड़ गई है। महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किस कारण से किया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले के संदर्भ में जांच की जा  रही है। मामले को लेकर परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed