{"_id":"6b0496ad46512daf170203e8","slug":"ultimatum-until-november-26-protest-on-the-27th-una-news-c-93-1-una1025-214485-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम, 27 को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम, 27 को प्रदर्शन
Tue, 24 Nov 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
ऊना। लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों का सब्र जवाब देने लगा है।
लंबे समय से अपने हक के लिए इंतजार कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का बिगुल बजा दिया है। सोमवार को पुराना बस अड्डा ऊना में किशोरी लाल की अध्यक्षता में पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक हुई।
इस दौरान पेंशनरों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। किशारी लाल ने कहा कि निगम प्रबंधन को 26 नवंबर तक मांगों पर वार्ता कर समाधान निकालने का अल्टीमेटम दिया है।
पूरी न हाेने पर 27 नवंबर को शिमला स्थित एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें ऊना जिले से करीब 150 पेंशनर हिस्सा लेंगे। संगठन ने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो हरोली में उपमुख्यमंत्री के आवास और नादौन में मुख्यमंत्री के आवास के बाहर धरना देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने अन्य विभागों के कर्मचारियों और पेंशनरों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी कर दिया है जबकि एचआरटीसी के पेंशनर अभी इससे वंचित हैं। महासचिव सतपाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने पेंशनरों को एक जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान का एरियर जारी करने, नए वेतन मैट्रिक्स का बकाया चुकाने, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर 5, 10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने, महंगाई भत्ते का एरियर जारी करने और लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं किया है।
बैठक में कश्मीर सिंह, सतपाल शर्मा, हरनाम सिंह, जोगा सिंह, तेलूराम, सोमदत्त, चनण सिंह आदि मौजूद रहे।