फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman's scooter collides with bike, two injured

Una News: महिला की स्कूटी बाइक से टकराई, दो घायल

Sat, 20 Dec 2025 06:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Woman's scooter collides with bike, two injured
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत घालूवाल पुल के पास एक स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बाइक चालक की शिकायत पर स्कूटी सवार महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार मनीष कुमार निवासी खुरवाईं जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपने दोस्त जसवीर निवासी गांव रायंसरी के साथ बाइक पर ईसपुर गांव जा रहा था। जब वे घालूवाल पुल के नजदीक पुराना होशियारपुर सड़क के पास पहुंचा तो एक स्कूटी चालक महिला मधु बाला निवासी गांव खड्ड जिला ऊना ने बिना किसी इशारे के अपना वाहन पुराना होशियारपुर सड़क मार्ग की तरफ मोड़ दिया। स्कूटी उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में उसे व उसके दोस्त को चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed