फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman's body found in objectionable condition under culvert

Una News: पुलिया के नीचे आपत्तिजनक स्थिति में मिला महिला का शव

Wed, 19 Feb 2025 03:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 03:42 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in objectionable condition under culvert
गगरेट में आशादेवी सड़क मार्ग पर पुली के नीचे मिले शव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम।  स्रोत वि
हत्या की आशंका, शव के पास महिला के कपड़े या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ
विज्ञापन



पहचान छिपाने के लिए अपराधी ने जानबूझकर चेहरा बिगाड़ा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी (ऊना)। थाना गगरेट के अंतर्गत आशादेवी-अंबोटा संपर्क मार्ग पर एक पुलिया के नीचे मंगलवार को अज्ञात महिला का शव आपत्तिजनक स्थिति में बरामद हुआ है। महिला का चेहरा क्षत-विक्षत किया गया है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घास काटने गए ग्रामीणों ने शव को देखा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है पहचान छिपाने के लिए अपराधी ने जानबूझकर महिला का चेहरा बिगाड़ दिया। शव के पास महिला के कपड़े या अन्य सामान भी बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

पहचान के प्रयास जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच तेज कर दी है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं। इसके अलावा पंजाब के थानों में भी महिला की पहचान के लिए सूचना भेजी गई है, ताकि शव की पहचान होते ही अपराधी तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed