फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   woman attacked with a sharp object

नुकीली वस्तु से महिला पर हमला

Tue, 09 Feb 2021 06:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
woman attacked with a sharp object
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत पंसाई गांव में जमीनी विवाद पर दो परिवारों में मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति ने महिला के सिर पर नुकीली वस्तु से हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

मारपीट की घटना में देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बंगाणा में सुल्तान सिंह निवासी गांव पंसाई तहसील बंगाणा ने भाभी सुखविंद्र कौर के साथ थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि सोमवार को शाम उनके चाचा के लड़के गुरदयाल सिंह और उसकी पत्नी जसपाल कौर, शीतल सिंह और शीतल सिंह की पत्नी सतिंद्र कौर ने खेतों के विवाद को लेकर मारपीट की।
विज्ञापन

मारपीट में सुखविंद्र कौर को गुरदयाल सिंह ने हाथ में ली हुई नुकीली वस्तु से सिर में चोट कर दी और दूसरे लड़के शीतल ने उसके साथ लातों मुक्कों से मारपीट की व उनकी पत्नियां भी इस मारपीट में शामिल हो गई। इस मारपीट में देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, डीएसपी रामाकांत ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने मारपीट में घायल हुए लोगों का मेडिकल करवाने के बाद आरोपियों के खिलाफ 324/323 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed