फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   With the formation of Municipal Corporation, 13 Panchayats will cease to exist, only ongoing works will be carried out.

Una News: नगर निगम बनने से 13 पंचायतों का अस्तित्व खत्म, चालू कार्य ही होंगे

Thu, 16 Jan 2025 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
With the formation of Municipal Corporation, 13 Panchayats will cease to exist, only ongoing works will be carried out.
आगामी आदेशों तक पंचायत प्रधान और उपप्रधान को मिलता रहेगा मानदेय
विज्ञापन

पंचायतें शामिल होने से वार्ड सदस्यों को प्रति बैठक के हिसाब से नहीं मिलेगा मानदेय
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पंचायती राज विभाग ने नगर निगम ऊना के साथ 13 पंचायतों को शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। जबकि, एक पंचायत टब्बा का आंशिक भाग इसमें शामिल किया गया है। बाकी पंचायत यथावत ही रहेगी। नगर निगम में पंचायतों को शामिल किए जाने से वर्तमान में जो विकास कार्य चले हुए हैं वही होंगे। इसके आगे न तो नगर निगम में शामिल की गई पंचायतों की बैठकें होगी और न ही कोई नए कार्य को लेकर एजेंडा तैयार किया जाएगा। इन पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानओं को यथावत मानदेय सरकार की ओर से आगामी आदेशों तक जारी होगा। इस बारे में जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि पंचायती राज विभाग की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी हो गई है और इसे धरातल पर अमलीजामा पहनाने के लिए आगामी रूपरेखा तैयार की जा रही है। दूसरी ओर विकास खंड अधिकारी ऊना एवं डीआरडीए के कार्यकारी परियोजना अधिकारी केएल वर्मा के अनुसार इन पंचायतों के वार्ड सदस्यों को भत्ता बैठक के अनुसार ही जारी होता था। आगे पंचायतों में कोई भी बैठक न होने की सूरत में उन्हें किसी भी प्रकार का कोई मानदेय नहीं दिया जाएगा। कहा कि वार्ड सदस्यों को प्रति बैठक के हिसाब से 500 रुपये सरकार की ओर से तय किया गया था। अभी नगर निगम में जो पंचायतें शामिल की गई हैं, उनके वार्ड सदस्यों को यह सुविधा नहीं दी जाएगी। इस दिशा में जो भी आगामी रुपरेखा होगी, सरकार के आदेशों के अनुसार अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि उक्त पंचायतों के नगर निगम में पूर्णता रूप से शामिल होने की सूरत में आगे क्या ठोस रणनीति रहेगी, इस संदर्भ में अभी तक सरकार और विभाग की ओर से कोई भी स्पष्ट एसओपी जारी नहीं हुई है। फिलहाल नगर निगम में शामिल की गई 13 पंचायतों में न तो कोई नया विकास कार्य होगा और न ही किसी प्रकार की कोई बैठकें होंगी।


बॉक्स
ये पंचायतें होंगी नगर निगम में मर्ज
नगर निगम क्षेत्र में ग्राम पंचायत झलेड़ा, रायंसरी, कोटला खुर्द, अजनौली, कोटला कलां लोअर, कोटला कलां अपर, लालसिंगी, अरनियाला अपर, अरनियाला लोअर, मलाहत, रामपुर, कुठार खुर्द और कुठार कलां को शामिल किया जाएगा। टब्बा पंचायत के कुछ वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed