फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Will answer BJP MLA's allegations in Assembly: Agnihotri

भाजपा विधायक के आरोपों का विधानसभा में देंगे जवाब : अग्निहोत्री

Fri, 23 Aug 2024 04:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 23 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Will answer BJP MLA's allegations in Assembly: Agnihotri
ऊना। बमसन परियोजना को लेकर भाजपा विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों का सिलसिलेवार जवाब विधानसभा के भीतर दिया जाएगा, क्योंकि इसका प्रश्न प्राप्त हो गया है। तथ्यों के साथ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात ऊना में जारी बयान में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि टेंडर घोटाले भाजपा के कार्यकाल में होते थे, कांग्रेस शासन में पारदर्शिता से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में यह बात सामने आई कि बजट से अधिक में भाजपा शासन में टेंडर किए गए है, जिस पर विभाग को निर्देश जारी किए गए थे कि जो बजट स्वीकृत है, उसी के तहत टेंडर किए जाएं और पारदर्शिता रखी जाए, भाजपा शासन में ही टेंडरों में हस्तक्षेप होता था। अब किसी प्रकार का कोई हस्तक्षेप नही किया जाता है। फॉरन फडिंग की योजना में ही भाजपा ने राशि 70 करोड़ बढ़ा दी थी। उन्होंने कहा कि जिस बमसन योजना का जिक्र विधायक कर रहे हैं। उसका कार्य आबंटन पूर्व भाजपा की जयराम सरकार में किया गया था। जयराम सरकार के कार्यकाल में यह योजना 201 करोड रुपये में अवार्ड की गई, जबकि बजट का प्रावधान सिर्फ 131 करोड का ही था।
विज्ञापन

भाजपा के विधायक तो यह बताएं की 70 करोड़ कहां से आना था। मुकेश ने कहा कि योजना के लिए केवल मात्र 131 करोड़ रुपये बजट था, लेकिन यह योजना भाजपा के समय में 70 करोड़ रुपये अधिक राशि में आबंटित कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट ही 131 करोड़ रुपये का तय था और फॉरन फंडिड इस योजना को 131 करोड़ रुपये की जगह 201 करोड़ रुपये में आवंटित करना स्वयं में सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक यह बताएं कि 201 करोड़ में घोटाला होना था कि 71 करोड़ जो कम में दी योजना उसमें घोटाला होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस योजना में जब पानी का सोर्स नजदीक उपलब्ध था, तो दूर से पानी लाने का सवाल ही पैदा नहीं होता, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जिस प्रकार से पानी को दूर से लाने का प्रयास हुआ, उसे पर भी कई सवाल खड़े होते हैं कि आखिर ऐसा क्यों प्रस्तावित किया गया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद किसी भी योजना में कोई अनियमित शिकायत हो तो उस पर पुनर्विचार करने के लिए विभाग हर समय तैयार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed