फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Who will now take responsibility for the Pandoga-Tyudi bridge, the foundation stone has been laid twice.

Una News: पंडोगा-त्यूड़ी पुल की अब कौन लेगा जिम्मेदारी, शिलान्यास तो दो हुए

Tue, 25 Nov 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 25 Nov 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
Who will now take responsibility for the Pandoga-Tyudi bridge, the foundation stone has been laid twice.
ऊना। हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा की दूरियां कम करने के लिए 50 करोड़ रुपये से तैयार हो रहे पंडोगा-त्यूड़ी पुल की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। पुल की निर्मित हो चुकी स्लैब उस समय बीच से टूट गई, जब इसकी शटरिंग को हटाया जा रहा था। जब सवाल गुणवत्ता पर उठे तो लोगों ने प्रदेश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों पर भी सवाल दागे हैं। लोग सवाल उठा रहे कि इस पुल के शिलान्यास को लेकर कांग्रेस और भाजपा में खूब बयानबाजी हुई। दोनों दलों ने इसका शिलान्यास तक कर दिया। अब कौन सा दल पुल की गुणवत्ता जिम्मेदारी लेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंडोगा-त्यूड़ी पुल हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा के बीच तैयार हो रहा है। इससे कई इलाकों की दूरी 15 से 20 किलोमीटर कम होगी। लोगों का जिला मुख्यालय आना व घर लौटना सुगम हो जाएगा। जहां पुल तैयार हो रहा, उसी के पास लोगों ने कुछ वर्ष पहले एक छोटा लोहे का पुल नदी के ऊपर रखा। बरसात के अलावा अन्य दिनों में उसी छोटे पुल से दोपहिया वाहन चालक आवाजाही करते हैं। सरकार ने लोगों की हिम्मत को सराहा और विधानसभा चुनाव से पहले मुकेश अग्निहोत्री ने यहां पुल तैयार करने का वादा किया। चुनाव में कांग्रेस सरकार की जीत हुई और उसके कुछ समय बाद पुल को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई। केंद्र में भाजपा सरकार व राज्य में कांग्रेस सरकार होने से पुल का श्रेय दोनों दल लेने लगे। पहले भाजपा ने पुल का शिलान्यास किया तो कुछ समय बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी पुल का शिलान्यास किया। इसके बाद दोनों दलों में पुल का श्रेय लेने के लिए जमकर बयानबाजी हुई। भाजपा नेताओं ने कहा कि उनकी केंद्र सरकार ने बजट का प्रावधान किया तो वहीं कांग्रेस ने कहा कि इसकी घोषणा मुकेश अग्निहोत्री ने की और बजट भी उनके प्रयासों से आया।
विज्ञापन

हैरत की बात यह कि पंडोगा-त्यूड़ी पुल की एक स्लैब बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई जबकि दूसरी कुछ दिन पहले बीच से टूट गई। इसमें लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ। इसके बावजूद कोई राजनीतिक पदाधिकारी मौका देखने नहीं पहुंचा। केवल पुल की स्लैब को दोबारा तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया। लोगों के मन में यह संशय है कि अगर पुल की स्लैब इस प्रकार टूटेंगी तो यातायात सुचारु होने पर कौन इसके ढांचे की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग हरोली के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह ने बताया कि पुल की स्लैब को बरसात के कारण नुकसान हुआ। दूसरी स्लैब को भी बरसात के पानी से नुकसान हुआ। इसका नतीजा रहा कि शटरिंग खोलते समय वह क्षतिग्रस्त हुई। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed