फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   While overtaking, the bike rider collided with the bike going ahead, died on the spot.

Una News: ओवरटेक करते बाइक सवार आगे जा रहे बाइक से टकराया, मौके पर मौत

Sat, 20 Sep 2025 06:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
While overtaking, the bike rider collided with the bike going ahead, died on the spot.
भड़ोलियां खुर्द निवासी बृजेश के तौर पर हुई पहचान
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक के खिलाफ दर्ज किया मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना-मैहतपुर सड़क मार्ग पर गांव बहडाला के अति संवेदनशील चताड़ा मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार बृजेश विश्वकर्मा (36), निवासी भड़ोलियां खुर्द, तहसील और जिला ऊना की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृजेश तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। उसने एक गाड़ी को ओवरटेक करते हुए आगे चल रही एक अन्य बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण बृजेश कई फीट तक हवा में उछला और सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जसविंद्र सिंह (55) निवासी देहलां ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपनी गाड़ी में देहलां स्थित घर लौट रहे थे। चताड़ा मोड़ के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और आगे जा रही एक अन्य बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बृजेश गंभीर रूप से घायल हुआ। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी सड़क किनारे गिर गए और उन्हें चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से बृजेश को सड़क से उठाकर किनारे किया गया और बाद में एंबुलेंस के माध्यम से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि वे गति सीमा का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं। नियमों की अनदेखी के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed