सूखे की भेंट चढ़ी गेहूं की नब्बे फीसदी फसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंगाणा के किसान इंद्रदेव की बेरुखी का शिकार हो गए हैं। बारिश न होने से किसानों की 90 फीसदी गेहूं की फसल उग ही नहीं पाई है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगा कर निहार रहे हैं कि कब इंद्रदेव उन पर अपनी कृपा बरसाएंगे। किसानों का कहना है कि उन्होंने मंहगे बीज और खाद डालकर बिजाई की थी, लेकिन दो माह से बारिश न होने के कारण फसल उग ही नहीं पाई है। तीस प्रतिशत लोग भूमि सूखी होने के कारण बिजाई ही नहीं कर पाए हैं। कुटलैहड़ क्षेत्र के 90 फीसदी किसानों के पास खेतों को सिंचाई करनी की कोई सुविधा नहीं है। इसके चलते इलाके के किसान बारिश पर ही निर्भर हैं।
किसानों जगदीश चंद, रोशन लाल, प्रेम चंद, केहर सिंह, सवित्री देवी, कर्म चंद, रामप्यारी, मस्तराम और प्रकाश चंद का आरोप है कि प्रदेश में दो सरकारें ही बदल कर आती हैं लेकिन कोई भी सरकार किसानों की दशा सुधारने की दिशा में काम नहीं कर पाई हैं। इलाके में 70 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर हैं। अगर बारिश हो जाती है तो किसान फसल को बेचकर कुछ राशि प्राप्त कर लेता है अन्यथा उनके परिवारों को बेहाली देखनी पड़ती है। किसानों का कहना है कि सरकारें कर्मचारियों का तो महंगाई के हिसाब से वेतन बढ़ा देती हैं लेकिन गरीब किसान आज भी प्रदेश की सरकारों की उदासीनता का शिकार हैं। किसानों का कहना है कि बारिश न होने से उनकी नकदी फसलें आलू, मूली, पालक सरसों, गाजर, गोभी, मटर, दालें, शलजम आदि भी सूखने की कगार पर हैं। किसानों ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि उनकी खेती योग्य भूमि को पंजाब राज्य की तर्ज पर सींचने की व्यवस्था की जाए।
थानाकलां के चार छात्रों को मिले नेटबुक
थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां के चार छात्रों को पढ़ाई में अव्वल आने पर उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में नेटबुक देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राजेश्वर कुटलैहड़िया ने बताया कि इन छात्रों में जमा दो के तीन छात्र नेहा शर्मा, पंकज धीमान, रितेश बैंस और दसवीं के छात्र मनोज कुमार शामिल हैं।