फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Waterlogging in Gagret market due to heavy rain.

Una News: गगरेट बाजार में भारी बारिश से हुआ जलभराव

Fri, 10 Jul 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 10 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Gagret market due to heavy rain.
गगरेट: मुख्य बाजार के ऊना रोड पर बरसात से आए मलबे को जेसीबी से हटाकर रास्ता साफ करते हुए ।
गगरेट (ऊना)। गगरेट में वीरवार को हुई जोरदार बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दिलाई लेकिन कुछ ही देर की बारिश ने बाजार और मुख्य चौक की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। तेज बारिश के कारण गगरेट बाजार के कई हिस्सों में पानी भर गया। इससे दुकानदारों और खरीदारी के लिए आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गगरेट चौक पर सड़क पर पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। पानी भरे होने के कारण दोपहिया और छोटे वाहनों के चालकों को सावधानी से निकलना पड़ा। इससे कुछ समय तक ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन

कई जगह वाहनों की कतारें भी देखने को मिलीं। हालांकि लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से लोग काफी परेशान थे। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि हर बार तेज बारिश के दौरान बाजार और चौक में जलभराव की समस्या सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभाग से जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है ताकि भविष्य में बारिश के दौरान लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस पर एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने बताया कि बरसात को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जलभराव को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed