फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water filled in civil judge residence in Amb due to heavy rain

Una News: भारी बरसात से अंब में सिविल जज आवास में भरा पानी

Wed, 20 Aug 2025 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Water filled in civil judge residence in Amb due to heavy rain
अंब थाना परिसर सहित सभी कमरों में पानी भरा
विज्ञापन

अंब अंदौरा क्षेत्र के पचास से अधिक घरों में बरसात का पानी घुसा
दुकानों और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पानी और कीचड़ भरा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। क्षेत्र में हुई भारी बरसात लोगों के लिए आफत बनकर बरसी। दुकानों के भीतर पानी भरने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, वहीं दर्जनों घरों में पानी घुस जाने से लोगों को बाढ़ जैसे हालात का सामना करना पड़ा। बरसात के चलते अंब थाना परिसर और सभी कमरों में पानी भर गया। सिविल अस्पताल अंब के सामने स्थित सिविल जज आवास में भी पानी घुस गया, जिसकी सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अंब की टीम मौके पर पहुंची और दीवार में छेद कर पानी की निकासी सुनिश्चित की। फायर स्टेशन अंब के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि ऊना रोड स्थित राकेश कतनौरिया का आवास, हरी कृष्णा कैफे, साथ लगते मकान तथा अंब-अंदौरा क्षेत्र के करीब पचास से अधिक घरों में पानी भर गया। इसके अलावा ल्यूमिनस उद्योग की यूनिट नंबर एक में भी पानी चला गया, जिसे फायर कर्मियों ने बाहर निकाला। बणे दी हट्टी में पानी में बह रहे दो गोवंश को भी सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान गगरेट के एसडीएम सौमिल गौतम स्वयं मौके पर मौजूद रहे।हालात गंभीर देख अंब-अंदौरा फायर स्टेशन के साथ-साथ ऊना और बंगाणा से भी एक-एक फायर ब्रिगेड मंगवानी पड़ी। इसके बाद कई घरों से पानी निकाला गया। बरसात से अंब बस अड्डा परिसर की दुकानों, कोर्ट कॉम्प्लेक्स व अधिवक्ताओं के कार्यालयों में पानी और कीचड़ भर गया। कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास रजनी मनकोटिया की स्टेशनरी शॉप व गोदाम में हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। बस अड्डा परिसर स्थित सभी दुकानों में भी पानी घुस आया। सिविल अस्पताल अंब के पास स्थित मेडिकल स्टोर मालिक केवल कुमार, जगमोहन लाल गौतम और संजीव कुमार के स्टोर को भी पानी से काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed