फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Volunteers conducted cleanliness drive in Nangal Jarialan

Una News: नंगल जरियालां में स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sat, 19 Jul 2025 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Volunteers conducted cleanliness drive in Nangal Jarialan
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने शनिवार को एकदिवसीय कैंप के तहत श्रमदान किया। प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने बताया कि स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर और खेलकूद मैदान की साफ-सफाई की। घास-फूस और झाड़ियों को काटकर व्यवस्थित किया गया। फूलों की क्यारियों को संवारा गया और उनमें फूल रोपित किए गए। प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता के महत्व को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखना भी हमारा कर्तव्य है। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुशील जरियाल और कमलेश कुमारी के अलावा विजय ठाकुर, संदीप लट्ठ, अशोक राणा, धीरज दत्त शर्मा, संजय कुमार, राजीव ठाकुर, सतनाम परमार, रणजोध परमार, दविंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed