फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Volleyball team players welcomed on reaching ITI

Una News: वॉलीबाल टीम के खिलाड़ियों का आईटीआई में पहुंचने पर स्वागत

Sat, 26 Apr 2025 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Volleyball team players welcomed on reaching ITI
नैहरियां (ऊना)। राजकीय आईटीआई ऊना में आठवीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में माडर्न आईटीआई मैड़ी की टीम ने वाॅलीबाल में विजेता ट्राफी जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चली प्रतियोगिता में जिला ऊना की विभिन्न सरकारी व निजी आईटीआई की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें माडर्न आईटीआई मैड़ी ने वाॅलीबाल में स्वर्ण पदक और एथलेटिक में रजत पदक जीतकर संस्था का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में संस्थान की ओर से अमन ठाकुर कप्तान, कार्तिक, रितिक, अमित कुमार ,दिकेश शर्मा, चिराग गोस्वामी, आयुष अत्री, नीरज कुमार, रिक्की मन्हास, अनमोल शर्मा व कार्तिक चौधरी ने हिस्सा लिया। आईटीआई के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह राणा ने बताया कि इंस्ट्रक्टर विशाल कुमार ने खिलाड़ियों को अपने कुशल नेतृत्व के साथ पिछले चार महीने से लगातार इस प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दिया। आईटीआई के निदेशक प्यारा सिंह डढवाल ने विजेता खिलाड़ियों को संस्थान में पहुंचने पर सम्मानित किया व उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed