फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Visited the book exhibition, 39 got registered for membership.

Una News: 1625 बच्चों ने किया पुस्तक प्रदर्शनी का दौरा, 39 ने करवाया सदस्यता के लिए पंजीकरण

Wed, 11 Dec 2024 10:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 10:01 AM IST
विज्ञापन
Visited the book exhibition, 39 got registered for membership.
ऊना कालेज में पुस्तक मेले के दौरान किताबों को देखते हुए विद्यार्थी।संवाद
पुस्तकों से मनुष्य के भीतर आत्मीयता और श्रद्धा होती है पैदा : डॉ. मीता शर्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में मंगलवार को एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि डॉ. मीता शर्मा ने कहा कि पुस्तक प्रदर्शनी में 1625 बच्चों ने दौरा किया और 39 बच्चों ने पंजीकरण करवा कर सदस्यता ग्रहण की। कहा कि इससे छात्रों में पुस्तकों के अध्ययन की अभिरुचि एवं लग्न पैदा होती है। पुस्तकें हमें सटीक और प्रामाणिक ज्ञान देती हैं। पुस्तकों से मनुष्य के भीतर जो आत्मीयता और श्रद्धा पैदा होती है, वह डिजिटल उपकरणों से संभव नहीं है। पुस्तकें परंपरा, संस्कृति से हमें जोड़ती हैं। कंप्यूटर या स्क्रीन पर पढ़ने पर हमारा मस्तिष्क जागृत नहीं हो पाता। जबकि, किताबें मस्तिष्क को जागरूक करती हैं। महाविद्यालय की पुस्तकालय अध्यक्ष मीना सोनी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों की पुस्तकों, सहायक पाठ्य सामग्री, पत्र-पत्रिका, शोध पत्रिका और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें आकर्षण का केंद्र रहीं। यह पुस्तक प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो शाम 4 बजे तक चली। प्रदर्शनी का संयोजन महाविद्यालय पुस्तकालय समिति की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed