फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Villagers made aware about prevention from dengue

Una News: डेंगू से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Fri, 17 May 2024 02:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 17 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Villagers made aware about prevention from dengue
गाँव बढेडा में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम में मौजूद स्व
ऊना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बढेड़ा में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू एडीज इजिप्टी मादा संक्रमित मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर खड़े पानी में प्रजनन करता है तथा दिन के समय काटता है। डेंगू होने पर रोगी को तेज बुखार, सिर दर्द, बदन में दर्द, आखों के पीछे दर्द, कई बार नाक से और अमाशय से रक्त का स्राव हो जाता है, जो कि खतरनाक हो सकता है। डेंगू होने पर रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है। अगर किसी भी व्यक्ति में ये लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच करवाएं। जिला में डेंगू का इलाज और उपचार सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निशुल्क उपलब्ध है। इस अवसर पर समन्वयक कंचन माला ने बताया कि डेंगू में मरीज को अधिक बुखार आता है। सप्ताह में एक बार कूलर तथा पानी की टंकी को खाली करके साफ करना चाहिए। ज्यादा दिनों तक पानी इकठ्ठा न होने दें। डेंगू होने पर बुखार उतारने के लिए चिकित्सक की सलाह के बिना कोई दवाई न लें। इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी वंदना, अशोक कुमार हरोली ब्लॉक की आशा अध्यक्ष सुनीता देवी सहित खंड हरोली के विभिन्न गांवों, जिनमें बढेडा, पंजावर, खड्ड, पंडोगा, धर्मपुर, सैंसोवाल, काँगड़ व अन्य गांवों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed