फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Villagers caught a tipper and a JCB filled with sand and gravel

Una News: ग्रामीणों ने रेत बजरी से भरा एक टिपर और जेसीबी पकड़ी

Thu, 11 Sep 2025 01:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught a tipper and a JCB filled with sand and gravel
कोटला खुर्द की खड्ड में रात को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन

पुलिस ने चालान काट कर अदालत में किया पेश
ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने दी दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश सरकार की ओर से मानसून सीजन के दौरान 15 सितंबर तक नदियों और खड्डों में खनन पर रोक लगाए जाने के बावजूद खनन माफिया धड़ल्ले से नियमों की अनदेखी कर रहा है। ऊना जिला मुख्यालय के समीप कोटला खुर्द की खड्ड में बीती रात अवैध खनन माफिया सक्रिय नजर आया। कई दिनों से जारी इस गतिविधि के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए और मौके पर पहुंचकर मशीनरी सहित चालकों को पकड़ लिया। इस दौरान पंचायत प्रधान और सहकारी समिति अध्यक्ष भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। ग्रामीणों ने रेलवे पुल के नजदीक खनन कर रही एक जेसीबी मशीन और रेत-बजरी से भरे टिपर को काबू किया।

स्थानीय सहकारी सभा के अध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि अवैध खनन के कारण ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। रातभर टिपरों का शोर-शराबा लोगों की नींद हराम कर देता है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने जेसीबी और टिपर जब्त कर लिया, जिसमें रेत और बजरी भरी हुई थी। जिले में 1 जुलाई से 15 सितंबर तक हर प्रकार की खनन गतिविधियों पर रोक है। इसके बावजूद माफिया खुलेआम खनन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। एएसपी संजीव कुमार भाटिया ने बताया कि पुलिस खनन माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कोटला खुर्द से जब्त किए गए वाहनों के चालान काटकर अदालत में पेश कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed