{"_id":"57e16fb14f1c1bd25ea82282","slug":"vigelenc-raid-at-katwal-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर विजिलेंस की ऊना में कटवाल के घर दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर विजिलेंस की ऊना में कटवाल के घर दबिश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर के पूर्व अध्यक्ष एसएम कटवाल की तलाश में हमीरपुर विजिलेंस ने अदालत के आदेश पर ऊना में उनके निवास पर दबिश दी। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक हमीरपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के आदेशों पर विजिलेंस की टीम ने कटवाल की गिरफ्तारी को लेकर बीती रात ऊना में रेड की। हालांकि इस दौरान विजिलेंस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
अदालत के आदेशों पर एक टीम बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ. विद्यानाथ की गिरफ्तारी के लिए भी चंबा रवाना हुई थी। गौर हो कि सुप्रीम कोर्ट ने सजा के खिलाफ सुरेंद्र मोहन कटवाल की याचिका कुछ दिन पहले ही खारिज की थी। सर्वोच्च अदालत में याचिका खारिज होने के बाद हमीरपुर सत्र न्यायालय ने आरोपियों को 26 सितंबर तक गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सत्र न्यायालय ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी को आदेश जारी किए हैं, जिनमें दो आरोपियों चंबा से शारीरिक शिक्षक के लिए चयनित राकेश छाबड़ा व ऊना से टीजीटी के लिए चयनित मदन गोपाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब विजिलेंस को एमएस कटवाल व डॉ. विद्यानाथ की तलाश है। वर्ष 2001-02 में हमीरपुर सेवाएं चयन बोर्ड में सरकारी पदों पर नियुक्ति में धांधली के आरोप लगे थे। जिनके आधार पर यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।
विज्ञापन