{"_id":"69bc43bba74cd0835b06ccb4","slug":"vedic-mantras-resonate-in-chhoti-kashi-una-news-c-90-1-mnd1023-189763-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: छोटी काशी में गूंजे वैदिक मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: छोटी काशी में गूंजे वैदिक मंत्र
विज्ञापन
छोटी काशी मंडी के सेरी मंच पर धर्म संघ भूतनाथ मंदिर की ओर से आयोजित हिंदू नव वर्ष के कार्यक्रम
सेरी मंच पर धूमधाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। छोटी काशी मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर धर्म संघ श्री भूतनाथ मंदिर के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति पूजन के साथ हुई, जिसमें डीसी मंडी अपूर्व देवगन उपस्थित रहे। पारंपरिक शहनाई वादन और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें धर्म संघ के प्रधान भीमचंद सरोच और सलाहकार डॉ. ओम शर्मा मुख्य यजमान रहे।
श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति कर सबके मंगल जीवन की कामना की। पंडितों ने नए वर्ष का राशिफल और वर्षभर की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी। मध्य पूर्व और पड़ोसी देशों में शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।
मंच संचालन हरीश वैद्य ने किया और रामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से युवाओं को संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया। मंडी के संगीत सदन संस्थान और स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। श्रीमती परिणीति शर्मा और श्रीमती सुशीला सपहिया ने भी मंच संचालन में योगदान दिया।
विज्ञापन
धर्म संघ के नीरज हांडा ने हिंदू नववर्ष पर सरकारी अवकाश की मांग की। महासचिव जीसी सैनी ने कहा कि पिछले 4 वर्षों से सेरी मंच पर नववर्ष भव्य रूप में मनाया जा रहा है और भविष्य में भी यह परंपरा जारी रहेगी।