फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vande Bharat reached Una late by four hours and 45 minutes, return journey also delayed by three hours

Una News: वंदे भारत चार घंटे 45 मिनट की देरी से ऊना पहुंची, वापसी में भी तीन घंटे लेट

Thu, 23 May 2024 02:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat reached Una late by four hours and 45 minutes, return journey also delayed by three hours
रेलवे ट्रैक की मरम्मत कार्य के चलते अभी ट्रेनों को रफ्तार पकड़ने में लगेगा समय
विज्ञापन

शंभू बार्डर रेलवे ट्रैक से तो हटे किसान, आंदोलन रहेगा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बाॅर्डर पर मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे किसान यहां रेल ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन से हट गए हैं। हालांकि, किसान अपने आंदोलन को नेताओं के विरोध में जारी रखेंगे। इस बीच बहाल हुए रेल ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं उतर पाया है। इसके चलते बुधवार को वंदे भारत चार घंटे 45 मिनट की देरी से ऊना पहुंची।
गौर हो कि जिस ट्रैक पर किसानों ने लंबे समय तक आंदोलन किया है, पहले उसके मरम्मत कार्य को पूरा किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो ट्रेन ट्रैक की मरम्मत को रेलवे कर्मी प्रतिदिन करते रहते हैं, लेकिन किसान आंदोलन के चलते इस ट्रैक पर मरम्मत एवं जांच कार्य ठप था। किसानों के हटते ही ट्रैक पर पहले सुरक्षा प्रबंधों सहित मरम्मत कार्य गति पकड़ेगा। यही वजह है कि ट्रेनों को समय अनुसार यहां से दौड़ने में कुछ और दिनों की देरी झेलनी पड़ेगी। इस कारण विभिन्न जिलों के साथ ऊना आने वाली ट्रेनें भी देरी से यहां पहुंच रही हैं। वहीं, यहां से निर्धारित समय की बजाय दिल्ली व अन्य स्थानों पर भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

इसके चलते बुधवार को सुपरफास्ट ट्रेन वंदे भारत ऊना रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:23 बजे न चलकर तीन घंटे 20 मिनट की देरी से दोपहर बाद 4:52 बजे नई दिल्ली को रवाना हुई, जबकि 6:25 पर नई दिल्ली पहुंचने वाली यह ट्रेन रात 9:57 बजे पहुंची। हालांकि इससे पूर्व नई दिल्ली से भी ट्रेन चार घंटे 45 मिनट की देरी से ऊना के लिए निकली। ऊना में ट्रेन अपने निर्धारित समय 10:32 बजे सुबह न आकर दोपहर बाद अंतिम स्टेशन अंब-अंदौरा में ट्रेन बुधवार को 03:50 बजे आई। दूसरी ओर नई दिल्ली से प्रतिदिन ऊना के लिए दोपहर 2:35 बजे चलने वाली जनशताब्दी सुपरफास्ट ट्रेन भी नई दिल्ली से समय पर नहीं चल पाई है। ट्रेन चार घंटे 10 मिनट की देरी से ऊना के लिए चली। हालांकि हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को ऊना में लगभग सही समय पर आधे घंटे की देरी से पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed