फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Unsafe environment for women in government of friends: Yogi

मित्रों की सरकार में महिलाओं के लिए असुरक्षित वातावरण : योगी

Tue, 25 Jun 2024 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 25 Jun 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Unsafe environment for women in government of friends: Yogi
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा वंदना योगी।स्रेात स्वयं
ऊना। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा वंदना योगी ने कहा कि कांग्रेस राज में मित्रों की सरकार ने प्रदेश में महिलाओं के लिए एक असुरक्षित वातावरण पैदा कर दिया है। महिलाएं प्रतिदिन यहां अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं। प्रतिदिन महिलाओं के साथ पूरे प्रदेशभर में छेड़छाड़, दुष्कर्म और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं और यह सरकार मौन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई थी। वह खुद ही परिवर्तित हो गई और अब पति, पत्नी और मित्रों की सरकार को सुनना भी बंद हो गया है। प्रदेश की मातृ शक्ति सरकार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रही है, पर सरकार टस से मस नहीं हो रही। उन्होंने यहां जारी किए गए प्रेस बयान में कहा कि महिला थाना ऊना के तहत युवती ने एक युवक पर दुराचार करने और उसके तीन रिश्तेदारों पर जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार मंडी जिले के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है। शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र के एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामला पुलिस मुख्यालय पहुंचा। इसको लेकर अब पुलिस मुख्यालय ने भी जांच बैठाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह सरकार सुपर फ्लॉप है और उनकी फिल्म ज्यादा देर चलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed