{"_id":"6676e1a305d2de2d190622cf","slug":"unknown-truck-hits-tourists-car-four-injured-una-news-c-93-1-una1001-126885-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अज्ञात ट्रक ने पर्यटकों की कार को मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अज्ञात ट्रक ने पर्यटकों की कार को मारी टक्कर, चार घायल
Sun, 23 Jun 2024 08:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:05 AM IST
विज्ञापन
धुसाड़ा पुल के पास हादसा, दंपती सहित उनकी बेटी पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
कार चालक की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना अंब के तहत पड़ते धुसाड़ा में चंडीगढ़ से धर्मशाला जा रही पर्यटकों की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक सहित धर्मशाला जा रहे चार पर्यटक जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया, यहां पर दंपति सहित उनकी बेटी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पंजाब मोहाली निवासी टैक्सी चालक राम ने बताया कि बीती शुक्रवार रात को चंडीगढ़ से धर्मशाला की ओर सवारियां लेकर जा रहे थे। चंडीगढ़ निवासी ऋषि, शम्मी और उनकी 16 वर्षीय बेटी रिद्धी धर्मशाला घूमने के लिए जा रहे थे। इस बीच धुसाड़ा पुल के नजदीक एक ट्रक ने गलत दिशा में आकर कार को टक्कर मार दी और ऊना की ओर फरार हो गया। जोरदार टक्कर के बाद कार यहां लगे लोहे के पैराफिट साथ टकरा गई। हादसे में टैक्सी चालक राम सहित चंडीगढ़ निवासी चारों लोग घायल हो गए, जिन्हें ऊना अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने ऋषि, शम्मी और रिद्धी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि कार चालक की शिकायत के बाद अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।