फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Under-19 boys' athletic and cultural competition will be organized in Girls School Una.

Una News: कन्या स्कूल ऊना में आयोजित होगी अंडर-19 लड़कों की एथलीट और सांस्कृतिक प्रतियोगिता

Sun, 27 Oct 2024 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Under-19 boys' athletic and cultural competition will be organized in Girls School Una.
तीन से लेकर 5 नवंबर तक होगा प्रतियोगिताओं का आयोजन, जिलेभर के खिलाड़ी और कलाकार लेंगे हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के कन्या स्कूल ऊना में जिला स्तरीय एथलेटिक्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 3 से 5 नवंबर तक चलेगा, जिसमें जिलेभर के स्कूल हिस्सा लेंगे।
जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में जिला के करीब 110 अध्यापकों की तैनाती रहेगी। सभी अध्यापकों की तैनाती व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में रहेगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता के संयोजित संचालन की जिम्मेदारी भी अध्यापकों पर रहेगी। कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा ने बताया कि स्कूल में इस प्रतियोगिता से जुड़ी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलेभर से आने वाले खिलाड़ियों व कलाकार विद्यार्थियों के रहने व खाने की उचित व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

ध्यान रहे ऊना शहर के प्रमुख स्कूलों में शुमार बाल स्कूल में बीते दिनों स्कूलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ था, जिसमें प्रदेश भर की टीम में पहुंची। उस आयोजन के सफल होने के बाद अब कन्या स्कूल को एथलीट प्रतियोगिताएं आयोजित करने की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था बनाने के लिए 110 अध्यापकों की लगी ड्यूटी

उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग राजेंद्र कौशल ने बताया कि सभी स्कूल अध्यापकों के सहयोग से कन्या स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता का सुनियोजित तरीके से आयोजन होगा। व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की चूक न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। जिले के करीब 110 अध्यापक विभिन्न तरह की जिम्मेदारियां निभाएंगे, ताकि इस प्रतियोगिता का सफल तरीके से समापन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed