फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Under-14 cricket: 175 players gave trial at Una playground

अंडर-14 क्रिकेट : 175 खिलाड़ियों ने दिया ऊना खेल मैदान पर ट्रायल

Thu, 05 Dec 2024 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Under-14 cricket: 175 players gave trial at Una playground
आज जारी होगी चयन सूची
विज्ञापन

ऊना। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इंदिरा गांधी खेल परिसर में वीरवार को अंडर-14 जिलास्तरीय क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल में 175 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मैदान पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी के अलावा क्षेत्ररक्षण, विकेट कीपिंग जैसे हुनर को खिलाड़ियों ने प्रस्तुत किया। ट्रायल में योग्यता के आधार पर इन खिलाड़ियों में से शिविर के लिए अंतिम सूची शुक्रवार को जारी होगी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन पुरी ने ट्रायल की अध्यक्षता की। इन सभी खिलाड़ियों में से 30 से अधिक खिलाड़ियों को शिविर के लिए चयनित किया जाएगा। अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन आगामी दिनों में अंतर जिलास्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता कराएगी। प्रतियोगिता के लिए चुनी जाने वाली जिलास्तरीय टीम भी इसमें शामिल होगी। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी टीम में शामिल होने से पहले 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अपने हुनर और दक्षता का प्रमाण देंगे। इसके बाद टीम के लिए अंतिम सूची बनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed