फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una's temperature reached near 40 degrees Celsius

Una News: 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा ऊना का तापमान

Sat, 06 Jun 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 06 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Una's temperature reached near 40 degrees Celsius
गर्मी से परेशान .....ऊना में तेज गर्मी व धूप के बीच चेहरे को कपड़े से ढक कर संस्थान से लौटती यु
ऊना। जिले में एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कुछ दिनों तक मौसम में हल्की नरमी रहने के बाद शुक्रवार को तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले के कुछ स्थानों पर सुबह छह बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

मौसम साफ होते ही तेज धूप निकल आई और गर्मी फिर से बढ़ गई। बूंदाबांदी का असर अधिक देर तक नहीं टिक पाया। सुबह के समय मौसम सुहावना रहने के बाद दोपहर होते-होते गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खासकर दोपहर के समय तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार यदि मौसम इसी तरह साफ बना रहा तो गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

गर्मी से परेशान .....ऊना में तेज गर्मी व धूप के बीच चेहरे को कपड़े से ढक कर संस्थान से लौटती यु

गर्मी से परेशान .....ऊना में तेज गर्मी व धूप के बीच चेहरे को कपड़े से ढक कर संस्थान से लौटती यु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed