फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una truck driver's body found in a field

Una News: खेत में मिला ऊना के ट्रक चालक का शव

Sun, 11 Jan 2026 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Una truck driver's body found in a field
भाई की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज कर किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत एक ट्रक चालक का शव सैजोवाल, तहसील नंगल, जिला रूपनगर (पंजाब) के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ऊना की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हरिकृष्ण पुत्र भगत राम, निवासी गांव व डाकघर संतोषगढ़, तहसील व जिला ऊना ने शिकायत दी कि उनका भाई दर्शन लाल, पत्नी बेबी रानी, निवासी हीरानगर, ट्रक नंबर एचपी 19डी -0567 का ड्राइवर था। शिकायत में कहा गया कि 3 जनवरी 2026 को बेबी रानी ने ट्रक से संबंधित हिसाब-किताब निपटाने के लिए सांगरा ब्रदर्ज पेट्रोल पंप, टाहलीवाल बुलाया था। इस दौरान दर्शन लाल ने अपने भाई को फोन कर बताया कि गाड़ी के मालिक और उसके रिश्तेदारों ने उसे चोर बताया, उसका वेतन नहीं दिया और उल्टा 22 हजार रुपये खर्चे के रूप में डाल दिए। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद दर्शन लाल ने फोन बंद कर दिया।



10 जनवरी 2026 को भतीजे सतनाम सिंह ने परिवार को सूचना दी कि दर्शन लाल का शव सैजोवाल, तहसील नंगल, जिला रूपनगर (पंजाब) के खेतों में पड़ा मिला। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ट्रक से संबंधित हिसाब-किताब निपटाने के दौरान बेबी रानी, हरदीप सिंह, लखविंदर सिंह, दारा सिंह, बिंदू उर्फ परविंदर सिंह, निम्मा पुत्र अमर सिंह और अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उनके भाई को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और गाली-गलौज की। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed