फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una ran for public awareness on HIV-AIDS

Una News: एचआईवी-एड्स पर जन जागरूकता के लिए दौड़ा ऊना

Fri, 23 Aug 2024 03:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 23 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Una ran for public awareness on HIV-AIDS
ऊना में ‘रेड रन’’ मैराथन को हरी झंड़ी दिखाते हुए उपायुक्त जतिन लाल।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। ऊना जिले में एचआईवी-एड्स को लेकर छात्रों में जागरूकता वृद्धि के उद्देश्य से वीरवार को पांच किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई के संयुक्त प्रयास से हुए इस आयोजन में उपायुक्त जतिन लाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
मैराथन प्रातः 8 बजे रामपुर से आरंभ होेकर सोमभद्रा पुल से समनाल होते हुए वापस रामपुर में संपन्न हुई। मैराथन में ‘रेड रिबन क्लबों’ का संचालन करने वाले जिले के 8 शिक्षण संस्थानों के 17 से 25 आयु वर्ग के 46 विद्यार्थी भाग लिया। इनमें 24 लड़के और 22 लड़कियां शामिल रहीं। रेड रन मैराथन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चौथे व पांचवे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त जतिन लाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मैराथन में पुरुष वर्ग में राजकीय डिग्री कॉलेज अंब से अभिषेक ने पहला स्थान, राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना से मोहित कुमार ने दूसरा, अरुण पठानिया ने तीसरा, चंदन सिंह ने चौथा तथा राजकीय डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक से श्याम ठाकुर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा महिला वर्ग में राजकीय डिग्री कॉलेज से ज्योति वाला ने प्रथम, रवीना ने दूसरा, स्वाति ने तीसरा, राजकीय डिग्री कॉलेज अंब से मैहक ने चौथा और एबीवी राजकीय डिग्री कॉलेज बंगाणा से स्वाति ने पांचवां स्थान हासिल किया। उपायुक्त ने बताया कि पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 2500, 2000 और 1500 रुपये के नकद पुरस्कार तथा 700-700 रुपये के चार सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। यह नकद पुरस्कार विजेताओं को सितंबर के पहले सप्ताह में होने वाली राज्य स्तरीय मैराथन में भाग लेने पर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे प्रतिभागी संस्थान
मैराथन में भाग लेने वाले संस्थानों में राजकीय कॉलेज बंगाणा, राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना, एसबीडीएम राजकीय कॉलेज बीटन, राजकीय डिग्री कॉलेज अंब, डीएवी कॉलेज दौलतपुर चौक, राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली, राजकीय डिग्री कॉलेज चौकी मन्यार और राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड शामिल रहे।

ये रहे उपस्थित
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा, जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया एमओएच डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, जिला खेल एवं युवा मामले अधिकारी उत्तम डोड, जिला कार्यक्रम अधिकारी विशाल ठाकुर, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा साशवत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed