फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una Police safely recovered a 12-year-old boy who had gone missing from UP.

Una News: ऊना पुलिस ने यूपी से लापता 12 वर्षीय बालक को सुरक्षित बरामद किया

Wed, 15 Jul 2026 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 15 Jul 2026 06:37 AM IST
विज्ञापन
Una Police safely recovered a 12-year-old boy who had gone missing from UP.
ऊना। जिला पुलिस ऊना की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उत्तर प्रदेश से लापता 12 वर्षीय बालक को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। बालक के परिजनों के ऊना पहुंचने तक उसे चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात थाना मैहतपुर के तहत गश्त पर निकली टीम को सब्जी मंडी मैहतपुर के पास एक 12 वर्षीय बालक अकेला घूमता मिला। हेड कांस्टेबल बीरबल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालक को संरक्षण में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम हर्ष सोनी पुत्र रामजी सोनी निवासी अम्बाघर गेट, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) बताया।
विज्ञापन

इसके बाद मैहतपुर पुलिस ने तत्काल थाना ठाकुरगंज, लखनऊ से संपर्क किया। वहां से पुष्टि हुई कि बालक उनके थाना क्षेत्र से कुछ दिन पहले लापता हुआ था। पुलिस ने बालक के पिता रामजी सोनी से भी बातचीत की, जिन्होंने उसकी पहचान अपने बेटे के रूप में की और बताया कि वह बिना बताए घर से चला गया था। उन्होंने जल्द ऊना पहुंचकर बेटे को साथ ले जाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ऊना ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में अकेला या लावारिस अवस्था में दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed