फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, una today news, una update

Una News: घरवासड़ा में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के अभी भी नहीं सुधरे हालात

Tue, 04 Nov 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Nov 2025 06:37 AM IST
विज्ञापन
una news, una today news, una update
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को घरवासड़ा गांव का दौरा किया। जहां हाल ही में हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) से कई परिवारों के मकान जमींदोज हो गए थे। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और किसी को भी बेघर या असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर अभी भी जमीन दलदली और फिसलन भरी बनी हुई है, जिससे लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। इस पर उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक रास्ते तुरंत खोले जाएं, ताकि लोगों की आवाजाही सामान्य हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेघर हुए परिवारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में आठ लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा, जिसमें से चार लाख रुपये की पहली किस्त जल्द ही जारी की जाएगी। विवेक शर्मा ने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से प्रशासन तक पहुंचाएं ताकि समय पर समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed