{"_id":"646cf50d152de8de500da596","slug":"una-news-people-protest-chinypurani-una-news-c-19-1-161560-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शंभू बैरियर में अव्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शंभू बैरियर में अव्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में जगह-जगह लगाए गए प्रोजेक्टों पर मंदिर न्यास करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन तलवाड़ा बाईपास शंभू बैरियर पर सुविधा के नाम पर न मंदिर ट्रस्ट गंभीर है और न ही प्रशासन।
शंभू बैरियर में पार्किंग और बुनियादी समस्याओं को सुलझाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने पूर्व प्रधान नारी विजय ठाकुर की अगुवाई में मंगलवार को रोष प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान नारी विजय ठाकुर ने जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तलवाड़ा बाईपास पर भीड़ वाले दिनों में भारी जाम लगता है। यह जाम पार्किंग की सुविधा न होने के कारण लगता है। इस कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्ष 2002 से पार्किंग की मांग को उठाया जा रहा है लेकिन आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पार्किंग के निर्माण को लेकर कोई फैसला नहीं लिया जाता तो यहां पर प्रदर्शन कर तलवाड़ा बाईपास को चक्का जाम किया जाएगा। बता दें कि तलवाड़ा बाइपास पर सड़क पर ही श्रद्धालु गाड़ियां खड़ी करके चले जाते हैं। इससे मार्ग पर आए दिन ट्रैफिक जाम लगता है। इसके बावजूद आज तक मंदिर ट्रस्ट ने यहां पार्किंग का निर्माण नहीं करवाया है। इसके अलावा यहां पेयजल तक सुविधा नहीं है। इस कारण श्रद्धालुओं को भी दिक्कतें पेश आती हैं।