फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, crime news, one person died, hit, train,

Una News: बारसड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Mon, 03 Apr 2023 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
una news, crime news, one person died, hit, train,
हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन दौलपुर चौक से नंगल जाते समय हादसा, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

भड़ोलियां कलां का रहने वाला था मृतक, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना के समीप बारसड़ा में हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान मनीष कुमार (42) पुत्र मंगत राम निवासी भड़ोलियां कलां जिला ऊना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ऊना-दिल्ली चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन दौलतपुर चौक से नंगल वाशिंग के लिए जा रही थी। इस दौरान सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे बारसड़ा में एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इसका पता चलते ही लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की गई। सब इंस्पेक्टर रेलवे पुरुषोत्तम चंद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। रेलवे पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed