{"_id":"646cf476a4a6ff34fa0a1b1e","slug":"una-news-crime-news-four-arrested-chitta-una-news-c-19-1-161553-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 6.11 हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 6.11 हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
ऊना। हरोली के पंडोगा में पुलिस टीम ने कार सवार चार युवकों को 6.11 हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान धीरज (29) निवासी मुच्छाली बंगाणा, सुमित (33) निवासी भड़ौलियां कलां ऊना, जतिंद्र कुमार (46) निवासी बहडाला ऊना और तरनजीत सिंह (22) निवासी देहलां ऊना के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस की टीम पंडोगा में बनखंडी के पास दोपहिया और छोटी गाड़ियों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग की कार मौके पर आई।
गाड़ी में चार लोग सवार थे। कार को धीरज चला रहा था। पुलिस टीम को देखकर सभी सवार घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पता लगाया जाएगी कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आए और कहां जा रहे थे। संवाद