फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una heats at 44.6 degrees, temperature increases by two degrees in a day

Una News: 44.6 डिग्री पर तपा ऊना, एक दिन में दो डिग्री बढ़ा तापमान

Mon, 17 Jun 2024 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 17 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Una heats at 44.6 degrees, temperature increases by two degrees in a day
न्यूनतम पारे के बढ़ने से रात की गर्मी ने भी पकड़ा जोर, अभी बारिश की संभावना नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेशभर में ऊना का तापमान रविवार को छुट्टी के दिन सबसे ज्यादा रहा। मौसम में गर्मी की मार और लू के असर से दिन की गर्मी ने जोर पकड़ा है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बीच ऊनावासियों की रात की नींद और चैन भी छिन गया है। रविवार को लगभग दो अंक बढ़ोतरी के साथ ऊना का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान भी 23.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है।
गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को कूलर एवं एसी ही एक मात्र सहारा बन रहे हैं। घरों में लगे पंखों से केवल गर्म हवा ही मिल रही है। वहीं, गर्मी के प्रकोप के बीच लोगों की दुश्वारियों का सिलसिला भी जारी है। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 07 बजे के बीच सड़कों पर लोगों की आमद चुनिंदा ही दिख रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो रविवार के दिन ऊना में 44.6 डिग्री सेल्सियस तामपान रिकॉर्ड किया गया। यही वजह रही कि ऊना की सड़कों पर लोग दोपहर के समय नाममात्र ही दिख रहे हैं। इससे बाजार भी सुनसान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ऊना के अलावा रविवार को बिलासपुर, सुंदरनगर, कांगड़ा, बरठीं, हमीरपुर, चंबा और धौलाकुआं जैसे क्षेत्रों में भी पारा 40 डिग्री पार हो गया है, लेकिन इन सबके बीच अधिकतम तापमान की अंक तालिका में ऊना में ही सूर्यदेव सबसे प्रचंड दिखे। बता दें कि ऊना में बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 व न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। रविवार इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि फिलहाल ऊना में बारिश की कोई संभावना नहीं है। गर्मी और बढ़ने के आसार बने हुए हैं। सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed