Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Transformation of the Deputy Directors office of the Education Department begins

Una News: शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कार्यालय का कायाकल्प शुरू

Sat, 14 Nov 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 14 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Transformation of the Deputy Directors office of the Education Department begins
ऊना। शिक्षा विभाग उपनिदेशक कार्यालय ऊना का कायाकल्प शुरू हो गया है। 35 लाख रुपये की लागत से शिक्षा विभाग उपनिदेशक कार्यालय के पुराने भवन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। भवन के बाहरी हिस्से का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और कार्यालय को अंदर से मैट समेत अन्य सुविधा से लैस कर दिया गया है। बता दें कि जब से भवन स्थापित किया गया है। उसके बाद रंग रोगन के अलावा इसका मरम्मत का कार्य नहीं हो सका था। जिसके चलते विभाग के पास बजट की कमी भी खली थी लेकिन अब आपदा के माध्यम से शिक्षा विभाग को मिले बजट से 35 लाख रुपये कार्यालय के मरम्मत और आवश्यक सुधार की दिशा में खर्च किया जा रहा है। जिससे अब मिनी सचिवालय के साथ सटा शिक्षा विभाग उपनिदेशक कार्यालय नए स्वरूप में नजर आएगा और भीतर की व्यवस्थाएं नए तरीके से सुसज्जित नजर आएंगी। इन दिनों मरम्मत और रखरखाव का कार्य जारी है और विभाग ने तय समय के भीतर कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए हैं ताकि समय रहते कार्य पूरा होने की सूरत में यहां पर आने वाले शिक्षकों और मौजूदा स्टाफ को तमाम तरह की सुविधाएं समय रहते मिल सके।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सोम लाल धीमान का कहना है कि विभाग के भवन की स्थिति के सुधार करने के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे लेकिन बजट न होने की सूरत में इसकी रखरखाव और मरम्मत का कार्य में विलंब हुआ है। अब बजट प्राप्त हुआ है तो इन दिनों कार्य जारी है।
विज्ञापन

वहीं शिक्षा विभाग उच्चतर ऊना उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी का कहना है कि 35 लाख रुपये उपनिदेशक कार्यालय के कायाकल्प में खर्च किए जा रहे हैं और कार्य इस समय जारी है। जल्द ही भवन नए स्वरूप रूप में भवन नजर आएगा और कार्यालय में आवागमन करने वाले लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed