फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una has potential to become bamboo hub: Shinde

ऊना में बैंबू हब बनने की क्षमता : योगेश शिंदे

Sat, 17 Jul 2021 06:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Una has potential to become bamboo hub: Shinde
ऊना। बैंबू इंडिया के संस्थापक योगेश शिंदे ने जिले में बैंबूना प्रोजेक्ट तक बनाए स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ भेंट कर उन्हें टिप्स दिए।
विज्ञापन

शिंदे ने बौल, लमलैहड़ी और धगड़ूंह में बांस के उत्पादों से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बौल में बैंबू आर्ट गैलरी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर और महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अंशुल धीमान भी उनके साथ रहे। शिंदे ने कहा कि जिले में बैंबू हब बनने की पूरी क्षमता है। यहां का बांस अच्छा है। इससे कई तरह के उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऊना जिले में बांस के उत्पाद बनाने के काम को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इसके लिए वे हर संभव मदद देंगे। योगेश ने बांस उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
उन्होंने कहा कि बांस पर्यावरण मित्र उत्पाद है। इससे तैयार होने वाले उत्पाद पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते। शिंदे ने बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने बैंबू इंडिया कंपनी की शुरुआत की थी। आज उनकी कंपनी बांस के ऐसे उत्पाद बनाती है, जो प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने में सहयोग देते हैं।
विज्ञापन

डीसी राघव शर्मा ने कहा कि जिले में तैयार हो रहे बांस के उत्पादों की मार्केटिंग में बैंबू इंडिया के योगेश शिंदे की सहायता ली जा रही है। जिला प्रशासन बांस के उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग कर इस काम में लगे स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में काम कर रहा है। जिले में बांस के उत्पाद निर्मित कर स्वरोजगार की अपार संभावनाएं पैदा की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बांस को पेड़ों की श्रेणी से हटाकर घास की कैटेगरी में रखा है। इससे अब इसे काटने और इसके ट्रांसपोर्टेशन के लिए किसी भी तरह की अनुमति नहीं लेनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed