फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una boys and girls dominated in athletics

Una News: एथलेटिक्स में ऊना के लड़के और लड़कियों का रहा दबदबा

Sun, 27 Oct 2024 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Una boys and girls dominated in athletics
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की ऑल ओवर विजेता ऊना टीम और विभागीय अधिकारी। स्रोत शारीरिक शिक्
हमीरपुर में हुई अंडर-14 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊना ऑलओवर चैंपियन, डीईएसएसए ने जताई खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। स्कूली लड़कों एवं लड़कियों की अंडर-14 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊना ऑलओवर चैंपियन रहा है। डीईएसएसए के प्रेस सचिव एवं अंब शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में हुई।
इस प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़कों और लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई, जिसमें लड़कों के वर्ग में 100 मीटर में गोल्ड, 200 मीटर में गोल्ड, शॉटपुट में गोल्ड, डिस्कस थ्रो में गोल्ड, लांग जंप में गोल्ड, चार सौ मीटर रिले रेस में गोल्ड सहित कुल मिलाकर सात गोल्ड, कुश्ती में एक गोल्ड तथा लड़कियों के वर्ग में एक ब्रांच मैडल लांग जंप में, लड़कों में 400 मीटर में ब्रांज मेडल जीतकर ऑल ओवर एथलेटिक्स ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर ऊना के शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने ऊना जिला के सभी शारीरिक शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एडीपीओ आरएस भुल्लर के नेतृत्व में जिला दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की पर अग्रसर है। आशा है कि यह बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर भी जिला का नाम रोशन करेंगे। एडीपीओ आरएस भुल्लर ने कहा कि सभी शारीरिक शिक्षक कर्मठ मेहनती हैं। भविष्य में भी इस प्रकार का प्रदर्शन करते हुए ऊना जिला को उंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed