{"_id":"67e2931b398dae4c020c7525","slug":"ultrasound-for-women-will-be-free-doctor-sent-to-tanda-for-training-una-news-c-93-1-ssml1047-149571-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: महिलाओं के मुफ्त होंगे अल्ट्रासाउंड, चिकित्सक को प्रशिक्षण के लिए टांडा भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: महिलाओं के मुफ्त होंगे अल्ट्रासाउंड, चिकित्सक को प्रशिक्षण के लिए टांडा भेजा
विज्ञापन
बंगाणा अस्पताल में शुरू होगी गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा
अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल बंगाणा में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करने के लिए सोनोलॉजिस्ट के प्रशिक्षण के लिए एक चिकित्सक को टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। दूसरी तरफ बंगाणा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के लिए प्रक्रिया भी अंतिम चरण में चल रही है। ऐसे में जल्द ही नागरिक अस्पताल बंगाणा में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।
बंगाणा क्षेत्र में आगामी कुछ माह में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इस कड़ी में अस्पताल से एक चिकित्सा को सोनोलॉजिस्ट के प्रशिक्षण के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। आगामी दो माह में चिकित्सक का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। इसके बाद नागरिक अस्पताल बंगाणा में गर्भवती महिलाओं को रोजाना अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
बंगाणा अस्पताल उपमंडल का पहला अस्पताल होगा जहां गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। इस मांग को लेकर काफी लंबे समय से प्रयास किया जा रहे थे। अब यह प्रयास रंग लाना शुरू हो गए हैं। वर्तमान में क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ता है। बंगाणा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती तो काफी समय पहले हो गई है, ऐसे में चिकित्सक की ओर से जांच के दौरान अधिकतर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा जाता है। दूरदराज क्षेत्र की महिलाओं को या तो ऊना या फिर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ता है। जल्द ही यह समस्या खत्म होने जा रही है। इससे उपमंडल की जनता को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कोट्स
नागरिक अस्पताल बंगाणा में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के लिए एक चिकित्सक को सोनोलॉजिस्ट के प्रशिक्षण के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के लिए भी प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। जल्द ही लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
डॉ. नरेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी।