फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ultrasound facility will be available in the building of Mother-Child Hospital

Una News: मातृ-शिशु अस्पताल के भवन में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Fri, 21 Jun 2024 08:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 21 Jun 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility will be available in the building of Mother-Child Hospital
ऊना के अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मरीज। संवाद
क्षेत्रीय अस्पताल के भवन से मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट होगी अल्ट्रासाउंड मशीन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं करवाई जाएंगी मुहैया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मातृ-शिशु अस्पताल भवन में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। इससे महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। अस्पताल प्रबंधन की तरफ क्षेत्रीय अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन को मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही क्षेत्रीय अस्पताल के लिए नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। इससे गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी। मातृ-शिशु अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भवन में अल्ट्रासाउंड मशीन को स्थापित किया जाएगा। ऐसे में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के संबंधित अल्ट्रासाउंड नए भवन में हो सकेंगे। इससे महिलाओं को क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इस प्रक्रिया के तहत क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन को शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। नई मशीन स्थापित करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही नई मशीन भी स्थापित कर दी जाएगी। वर्तमान में मातृ-शिशु अस्पताल के भवन में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं है। ऐसे में महिलाओं को क्षेत्रीय अस्पताल में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

कोट्स
मातृ-शिशु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन को स्थापित किया जाएगा। इससे एक ही छत के नीचे महिलाओं और बच्चों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. संजीव मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, मातृ-शिशु अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed