फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two youths from Punjab arrested with 32 grams of Chitta

Una News: पंजाब के दो युवक 32 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 13 Nov 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Punjab arrested with 32 grams of Chitta
ऊना। पुलिस थाना सदर की टीम ने कोटला कलां रेलवे फाटक के पास नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 32 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनु और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, दोनों निवासी जैद भुलथ, कपूरथला (पंजाब) के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस थाना ऊना की टीम ने कोटला कलां रेलवे फाटक के पास नाका लगाया हुआ था। रात करीब 9:40 बजे ऊना की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उस कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार युवकों ने नाका तोड़ने की कोशिश करते हुए कार को तेजी से भगा दिया।
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम के कारण कार सवार युवक आगे नहीं बढ़ पाए और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार की सघन तलाशी ली तो डैशबोर्ड से 32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह चिट्टा कहां से लाया गया और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की टीमें लगातार सक्रियता से कार्य कर रही हैं। अभी तक पकड़े गए सभी तस्करों के पूछताछ चल रही है। उनसे जुड़े रैकेट का पर्दाफाश करना पुलिस की प्राथमिकता है।

आठ दिन में 150 ग्राम चिट्टा पकड़ा

ऊना में चिट्टा का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है। कुछ युवा रातोंरात अमीर बनने के चक्कर में नशे के कारोबार में उतर रहे है। स्थिति यह है कि बीते आठ दिन में ऊना जिले में करीब 150 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है। इसमें से दो मामले गगरेट, एक हरोली और एक ऊना क्षेत्र में पकड़ा गया। हालांकि पुलिस प्रशासन चिट्टे नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है। मगर ऊना जिला के कई प्रवेश द्वार पंजाब से सटे होने के कारण पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed