{"_id":"693ad79ec183d0801102ae33","slug":"two-to-three-challans-issued-for-vehicles-at-a-time-only-one-will-be-collected-una-news-c-93-1-ssml1048-174868-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एक समय पर गाड़ियों के हुए दो से तीन चालान, एक ही होगा वसूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एक समय पर गाड़ियों के हुए दो से तीन चालान, एक ही होगा वसूल
विज्ञापन
यातायात सख्ती में कुछ गाड़ियों में एक से अधिक बार हुए चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में यातायात नियमों को लेकर बढ़ी सख्ती में बीते दिनों कुछ गाड़ियों के एक ही दिन में दो से तीन चालान के मामले सामने आए हैं। इस बीच पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में केवल एक चालान ही वसूल किया जाएगा। बताया जा रहा कि शहर में लगाए उच्च गुणवत्ता के कैमरों से शहर के हर चौक चौराहे और बाजार पर नजर रखी जा रही। इस बीच बीते दिनों एक कार व एक अन्य वाहन के एक ही दिन में कुछ समय अंतराल में दो से तीन चालान हो गए। इससे वाहन मालिकों को भी एक बार झटका लगा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चालकों की दुविधा का हल कर एक चालान ही वसूला गया। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही। कहा कि व्यवस्था में सख्ती लाने पर कुछ वाहनों के एक ही समय पर दो से तीन चालान हुए हैं। अगर किसी वाहन चालक के साथ ऐसा होता है तो उन्हें एक चालान भुगतना होगा।