फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two groups indulge in physical conflict over old enimity in Santoshgarh

पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट, एक घायल

Wed, 29 Jun 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two groups indulge in physical conflict over old enimity in Santoshgarh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत ग्राम पंचायत बीनेवाल में एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के चार लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला करने व मारपीट का आरोप लगाया है। घटना में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार परमिंद्र सिंह ने संतोषगढ़ पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि मंगलवार रात लगभग 9:00 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर उसे पीपल के पेड़ के पास बुलाया। जब वह अपने बहनोई पुरजिंद्र के साथ वहां पहुंचा तो वहां पर पहले से मौजूद तीन लोगों ने धक्का मुक्की व गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परमिंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने तेजधार हथियार व लाठियों से दोनों पर हमला कर दिया। जिसमें पुरजिंद्र सिंह को काफी चोटें लगी है। घायल का सीएचसी ले जाकर प्राथमिक इलाज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में ही शिकायतकर्ता परमिंद्र सिंह को पता चला कि इन तीनों के साथ मिलकर एक अन्य व्यक्ति ने उसके घर में घुस कर तोड़-फोड़ भी की है। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 326, 323, 504 व 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान का कहना है कि बीनेवाल में दो गुटों में हुई मारपीट की घटना में घायल हुए एक व्यक्ति का मेडिकल भी करवाया गया है। जिसमें तेजधार हथियार से हमला करने की बात सामने आई है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed