{"_id":"581de1d64f1c1bd6354376f7","slug":"two-died-in-two-accident-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में दो अलग-अलग सड़क हादसों के दौरान महिला सहित एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुनीता (45) निवासी मलाहत और दिनेश कुमार (22) भड़ौलियां खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुनीता निवासी मलाहत अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रही थी कि इसी दौरान वह बाइक पर से सिर के बल नीचे गिर गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान सुनीता की मौत गई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा हादसा शनिवार देर शाम भड़ौलियां खुर्द में पेश आया। जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार अपनी स्कूटी पर किसी काम से जा रहा था कि इसी दौरान अचानक स्कूटी स्किड होने से वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे ऊना अस्पताल के बाद गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन दिनेश के स्वास्थ्य में कोई सुधार न आने के चलते उसने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन