{"_id":"57c07c924f1c1bf638d4f0bf","slug":"two-dangou-cases-in-amb-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंब अस्पताल में डेंगू के दो मामलों से हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब अस्पताल में डेंगू के दो मामलों से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय अस्पताल में डेंगू रोगियों के दो मामले सामने आए हैं। अस्पताल में सेवाएं दे रहे चिकित्सक रुपिंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। इनमें से एक मामला अंब के बागडू गांव, जबकि दूसरा कांगड़ा सीमा के साथ लगते कलोह गांव का है।
विज्ञापन
इन दोनों युवकों को डेंगू ने दिल्ली और चंडीगढ़ में अपनी चपेट में लिया है। दोनों युवक बाहरी राज्यों में नौकरी करते हैं। पीड़ितों को चार दिन पहले ही अंब अस्पताल में लाया गया है। यहां एमडी डॉ. रुपिंद्र शर्मा की देखरेख में उनका उपचार किया गया। डॉ. रुपिंद्र शर्मा ने बताया कि 20 वर्षीय पिंटू चौधरी निवासी कलोह (कांगड़ा) दिल्ली में नौकरी करता है। उसे बीमारी की हालत में अंब अस्पताल में लाया गया था, जहां जांच करने पर उसे डेंगू से पीड़ित पाया गया।
विज्ञापन
इस पर उसे अंब अस्पताल में दाखिल कर उपचार शुरू कर दिया गया। जबकि, दूसरा पीड़ित अमन पुत्र जगदीश राम निवासी बागडू अंब चंडीगढ़ में काम करता है। उसे पहले चंडीगढ़ के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। बाद में उसे सिविल अस्पताल अंब लाया गया। फिलहाल, दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सकों की मानें तो दोनों पीड़ितों को दो-तीन दिन के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
मामला ध्यान में नहीं : सीएमओ
अंब अस्पताल में डेंगू से पीड़ित रोगियों के बारे में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी बेखबर हैं। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि उनके ध्यान में इस तरह का कोई मामला नहीं है।