फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two changing rooms will be built along Ramlila Maidan: Raizada

रामलीला मैदान के साथ बनेंगे दो चेजिंग रूम : रायजादा

Wed, 04 Dec 2024 05:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Two changing rooms will be built along Ramlila Maidan: Raizada
कहा- मैदान में मंच को भी किया जाएगा बड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। ऊना के रामलीला मैदान में मंच को बड़ा करने के साथ दो चेंजिंग रूम का निर्माण किया जाएगा। यह बात ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कही। रायजादा बुधवार को रामलीला मैदान में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने मैदान में एक तरफ बन रहे बास्केटबाल कोर्ट का निरीक्षण करते हुए बेहतर सामग्री उपयोग में लाने के निर्देश दिए। साथ ही बढि़या क्वालिटी के मैट बिछाने की भी बात कही। इस दौरान पूर्व विधायक के साथ एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, नगर परिषद ऊना के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, नगर परिषद के सहायक अभियंता राजेंद्र सैनी व जेई शिवानी ठाकुर मौजूद रहीं। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि रामलीला मैदान में पिछले लंबे सालों से रामलीला मंचन के साथ-साथ स्कूल के वार्षिक समारोह व अन्य सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्टेज छोटा होने के कारण कार्यक्रम में कई बार दिक्कत पेश आती है। ऐसे में नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष को स्टेज को बड़ा करने और दो चेंजिंग रूम का नक्शा बनाने की बात कही गई है। नक्शा पास होने के बाद दोनों कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। बास्केटबाल के खंभे लग चुके हैं और जल्द ही मैट लगने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अविनाश कपिला सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed