{"_id":"66660eb0b139f0ffc50442a4","slug":"two-brothers-set-fire-to-goods-and-grass-in-land-dispute-una-news-c-93-1-una1001-125908-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जमीन विवाद में दो भाइयों ने सामान और घास को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जमीन विवाद में दो भाइयों ने सामान और घास को लगाई आग
Mon, 10 Jun 2024 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत पड़ते गांव बड़साला में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मामले में एक शिकायतकर्ता ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों पर जमीन में रखे सामान को ले जाने सहित घास को जबरदस्ती आग लगाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ऊना में दी गई शिकायत मेें गांव बड़साला के रहने वाले बलराज कुमार ने बताया कि उनके ही गांव के कीमती लाल और रमन कुमार दोनों भाइयों संग जमीन का विवाद चल रहा है। कीमती लाल और रमन कुमार ने हमारा समान और घास बाहर निकाला और आग के हवाले कर दिया, जबकि कुछ सामान वहां से लेकर चले गए। पूरे विवाद के संबंध में स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान को सूचना दी है। वहीं, प्रधान ने मौका पर आकर मुआयना किया है। इसकी वीडियो भी बनाई गई है। आग लगाने से मना करने पर आरोपी बेखौफ होकर कुछ भी करने के लिए बोल रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद