{"_id":"620e5e79b72e682d4952f635","slug":"two-arrested-with-31-mochas-of-khair-una-news-sml3998882138","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर के 31 मोछों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर के 31 मोछों के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। शिवालिक की पहाड़ियों में कीमती खैर के पेड़ की लकड़ी की तस्करी का गगरेट पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गगरेट पुलिस ने नाके के दौरान एक टेंपो में लाद कर ले जाई जा रही खैर की लकड़ी को जब्त कर दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गगरेट पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है ताकि खैर के पेड़ कहां से काटे गए इसका पता लगाया जा सके।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात गगरेट पुलिस के जवानों ने लोहारली गांव में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक छोटा हाथी टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोक कर जांच की तो उसमें खैर के 31 मोछे पाए गए। पुलिस ने जब टेंपो चालक सनी और एक अन्य सवार नरेंद्र निवासी जाड़ला कोयड़ी से लकड़ी संबंधित कागजात दिखाने को कहा तो वे कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ वन अधिनियम व चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बहुमूल्य खैर के पेड़ की लकड़ी का कत्था तैयार करने में इस्तेमाल किया जाता है और बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलने के चलते कई लोग चोरी छिपे इसकी तस्करी में लगे हैं। इन दिनों खैर कटान के लिए जंगल खुला है। इसी की आड़ में वन तस्कर खैर की लकड़ी की जमकर तस्करी कर रहे हैं। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि गगरेट पुलिस ने खैर की लकड़ी जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।